


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2026। नगर निकाय चुनावों में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए हुए कैलेण्डर के अनुसार शुक्रवार को मैदान में रहे प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित हुए है। श्रीडूंगरगढ़ निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने बताया कि 27, 29 एवं 31 को तीन कार्यदिवसों में नामांकन पत्र प्राप्त किए गए एवं 1 सितम्बर को जांच के बाद दो एवं तीन सितम्बर को नाम वापसी का समय रहा। नाम वापसी के बाद शुक्रवार 4 सितम्बर को सभी प्रत्याशियों को उनके सिंबल आवंटित कर दिए गए है। कस्बे के सभी 40 वार्डों में भाजपा के 40 प्रत्याशियों को कमल एवं कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों को हाथ, माकपा के 21 प्रत्याशियों को हथौड़ा, हसिंया एवं सितारा एवं रालोपा के 8 प्रत्याशियों को बोतल का निशान मिला है। इनके अलावा 36 निर्दलीयों को हारमोनियम, 7 को आलमारी, 4 को सिलाई मशीन, 2 को गैस का चुल्हा, 2 को सेव, 2 को बांसुरी, 2 को बाल्टी व एक एक प्रत्याशी को टेलीफोन, गुब्बारा, फुलगोभी, आटा-चक्की का निशान मिला है। शहर के वार्ड 13 एवं वार्ड 20 में एक भी निर्दलीय नहीं है एवं यहां राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों की टक्कर है वहीं सबसे ज्यादा निर्दलीय वार्ड नम्बर 10, 26, 27 एवं 28 में 3-3 प्रत्याशी मैदान में उतरे है।
किस निर्दलीय को मिला कौन सा सिंबल, जानें विस्तार से…..
वार्ड एक में निर्दलीय तजुदेवी को हारमोनियम, वार्ड 2 में निर्दलीय लक्ष्मीनारायण को हारमोनियम, वार्ड 3 में हरिप्रसाद को आलमारी, वार्ड 4 में राजू महावर को हारमोनियम, 5 में रामचंद्र जाट को हारमोनियम, 6 में रूपा को हारमोनियम, 7 में शूरवीर मोदी को हारमोनियम एवं तौफीक को सिलाई मशीन, 8 में ओमप्रकाश को हारमोनियम, 9 में द्रोपदी दुसाद को हारमोनियम एवं श्वेता चौहान को सिलाई मशीन, 10 में झणकार देवी प्रजापत को आलमारी, तुलछादेवी को सिलाई मशीन एवं रामेश्वरीदेवी को हारमोनियम, 11 में तारामणी को गैस का चुल्हा, 12 में मुकेश को आलमारी, हैदर सिलावट को हारमोनियम, 14 में भावना को हारमोनियम, 15 में रामचंद्र को हारमोनियम, 16 में आदिल तंवर को हारमोनियम, 17 में जतनसिंह को हारमोनियम, 18 में ज्यानीदेवी को हारमोनियम, 19 में प्रेमप्रकाश तुनगरिया को हारमोनियम, 21 में मनोज कुमार को हारमोनियम, श्यामसुंदर को आलमारी, 22 में कपिल देव को आलमारी, किशनसिंह को हारमोनियम, 23 में कैलाशचंद्र को हारमोनियम, दिलिप गुर्जर को बाल्टी, 24 में कौश्लया को हारमोनियम, भावना को बांसुरी, 25 में देवीलाल को हारमोनियम, 26 में आईना स्वामी को हारमोनियम, कोमल शर्मा को आलमारी, मंजूदेवी को सेव, 27 में कमला देवी को हारमोनियम, लिछमा गोदारा को टेलीफोन, विमला को बांसुरी, 28 में लीलाधर को सेव, शंकरलाल को बाल्टी, श्यामसुंदर को हारमोनियम, 29 में बबीता देवी को हारमोनियम, 30 में श्रृद्धा को हारमोनियम, 31 में पुनमचंद को गुब्बारा, मोहित को हारमोनियम, 32 में गौरीशंकर नाई को हारमोनियम, लक्ष्मीनारायण शर्मा को आलमारी, 33 में धर्मचंद्र को गैस का चुल्हा एवं हनुमान को हारमोनियम, 34 में घनश्याम को हारमोनियम, नरेश कुमार को सिलाई की मशीन, 35 में भंवरलाल को हारमोनियम, 36 में कमल झंवर को हारमोनियम, रवि शंकर को फुलगोभी, 37 में विकास को हारमोनियम, संतोष कुमार बोहरा को आटा-चक्की, 38 में विनिता को हारमोनियम, 39 में रमेश कुमार पुरोहित को हारमोनियम, 40 में जितेन्द्र स्वामी को हारमोनियम का निशान आंवटित हुआ है।












