September 4, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 4 सितंबर 2026। राज्य में जर्जर सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने में सरकार तो अपने कदम पीछे खींच रही है लेकिन अपने गांव के बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए ग्रामीण आगे आकर स्कूलों में बड़ा सहयोग कर रहे है। एक ओर सरकार जहां सरकारी स्कूलों में फोटोग्राफी, मिडियाकवरेज प्रतिबंधित कर रही है वही क्षेत्र के गांव हेमासर के 8 परिवारों ने भामाशाह बनते हुए विद्यालय में एक-एक कमरा बनवाने की पहल की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने गत 23 अगस्त को स्कूल की जर्जर हालत को देखते हुए ननये कमरे बनवाने की अपील भी स्कुल प्रशासन द्वारा की गई थी। इसके बाद गांव के किशनलाल-पुरखाराम सारस्वा, हनुमानराम-सुगनाराम सारस्वा, तोलाराम-मोहनराम सारस्वा, नारायण प्रसाद-कुशलाराम सारस्वा, दुलाराम तावनियां, बाबूलाल-दुरजाराम सारस्वा, हजारीराम-सोहनराम सारस्वा एंव रणछोड़राम-श्रीराम सारस्वा द्वारा एक एक कमरा बनवाने की घोषणा की गई। उसी घोषणा को पूरा करते हुए शुक्रवार की भूमिपूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान पंडित कैलाश सारस्वत शास्त्री ने वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। स्कूल प्रशासन एवं ग्रामीणों ने आठों परिवारों का आभार जताया।