May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोविड-वैक्सीनेशन के प्रथम चरण का आज अंतिम दिन है और डॉ. एस.के. बिहाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को प्रथम चरण का अंतिम दिन है और सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील है कि सभी वैक्सीनेशन करवा लेवें। बता देवें ये प्रथम चरण स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आयोजित था और चुनाव में ड्युटी के कारण ये कर्मचारी वैक्सीनेशन नहीं करवा सकें है। डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में गांव रिड़ी, ऊपनी, तोलियासर, बिग्गा, दुलचासर में भी कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। आर्य ने भी स्वास्थ्य कर्मियों से वेक्सिनेशन करवाने की अपील की है।