May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2021। नगरपालिका पार्षद परिणाम के बाद अब पालिकाध्यक्ष के लिए खींचतान जोरो पर है। भाजपा की ओर से अभी अभी एक ओर नामांकन दाखिल किया गया है जो पूर्व मंडल अध्यक्ष मानमल शर्मा का है। शर्मा का नामांकन अब देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के गुट का माना जा रहा है। हालांकि भाजपा से ही पालिकाध्यक्ष सिंबल मांग रही प्रीति शर्मा ने भाजपा और निर्दलीय दोनो से नामांकन भरा था। वही दूसरी ओर कांग्रेस ने इस बार अपने नेता राधेश्याम सारस्वत के पुत्र ललित को सिंबल नही देकर चोंका दिया है। कांग्रेस ने सामान्य सीट पर ओबीसी कार्ड खेलते हुए श्याम सुंदर दर्जी को अपना पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है। दर्जी का सिंबल पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किया है। भाजपा से मानमल शर्मा का नामांकन भरवाने के दौरान नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वा, भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़, देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के पुत्र राजेश शर्मा आदि भी उपस्थित रहे तथा मानमल शर्मा के प्रस्तावक के रूप में पार्षद विक्रम सिंह शेखावत साथ रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेताओं ने मानमल शर्मा को दिया सिंबल।