






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2021। लंबी खींचतान के बाद आखिर भाजपा ने पालिकाध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए मानमल शर्मा को सिंबल दे दिया है। भाजपा की ओर से मानमल शर्मा के नामांकन के साथ ही अपना सिंबल जमा करवाया गया है। अब भाजपा से बागी रही प्रीति शर्मा निर्दलीय के रूप में मैदान में रही है। वही दूसरी ओर कांग्रेस से सिंबल श्याम सुंदर दर्जी को दिया गया है तो कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत के पुत्र ललित सारस्वत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में रहे है। अब भाजपा से मानमल, कांग्रेस से श्याम सुंदर, निर्दलीय के रूप में प्रीति शर्मा और ललित सारस्वत मैदान में रहे है।




