






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2021। भाजपा में पालिकाध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाली प्रीति शर्मा को पार्टी उम्मीदवार नही बनाए जाने के बाद शुरू हुवा हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात तक जारी रहा। प्रीति के समर्थन में 6 पार्षदों के परिजनों द्वारा थाने में परिवाद दिए जाने के बाद भाजपा ने भी मिशन डैमेज कन्ट्रोल चलाया ओर खबर लिखे जाने तक 2 पार्षदों के परिजनों द्वारा परिवाद उठवा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 36 के पार्षद बंशीधर के पुत्र मनोज सुथार ने ओर वार्ड 32 की पार्षद पूजा सारस्वत के ससुर वेदप्रकाश ने अपनी परिवाद उठा ली है। 2 परिवाद वापस उठने के बाद भाजपा ने कुछ राहत की सांस ली है। लेकिन अभी भी वार्ड 1, 2, 4, 7 के पार्षदों के परिजनों की परिवाद कायम है



