






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़-सुजानगढ़ रोड पर ग्रामीणों को सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की पहचान हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर के प्रकाशन के बाद युवक की पहचान स्पष्ट हो गई। युवक तहसील के ही गांव केऊ पुरानी का निवासी है एवं उसका नाम भागीरथ जाट है, युवक की उम्र करीब 32 वर्ष है। बेहोशी में मिले युवक के कपड़े फटे हुए थे एवं तौलिए से उसका गला दबाए जाने की घटना की भी आशंका चिकित्सक जता रहे है। युवक के घुटनों पर भी चोटें आई हुई है एवं अचेत अवस्था में ही उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया है। युवक के परिजनों को भी सूचना हो गई एवं युवक के परिजन भी बीकानेर जा रहे है। इस घटना में पहले जहां हादसे का अनुमान लगाया जा रहा था वहीं अब इसमें आपसी रंजीश एवं मारपीट का भी अंदेशा लगाया जा रहा है। अभी तक इस संबध में पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।



