






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। गांव बेनिसर में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता “हंसराज सिद्ध मेमोरियल ट्रॉफी 2021” का फाइनल मुकाबला शनिवार शाम बेनीसर सीनियर और श्रीडूंगरगढ़ की टीमों के बीच खेला गया जिसमें बेनीसर ने श्रीडूंगरगढ़ को हराया। आयोजन के संयोजक श्यामसुंदर सिद्ध ने बताया कि मैन ऑफ द मैच ओमप्रकाश गोदारा, बैट्समैन व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब महेश तावनियां श्रीडूंगरगढ़ को दिया गया। बेस्ट बॉलर का खिताब देवाराम गोदारा को दिया गया।विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सरपंच पार्वती गोदारा, डॉ. जफर अहमद, राष्ट्रीय स्तर एथलीट खिलाड़ी महावीर सिद्ध एवं राजस्थान पुलिस के जवान देवाराम गोदारा ने पुरस्कार वितरण किया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता का आनंद लिया।





