May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बिग्गाबास निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर से बिना बताए निकल गए हैं। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बुजुर्ग रफीक उर्फ धोलू बिसायती शनिवार सुबह 9 बजे बिना बताए अपने घर से निकल गया था। जिसने मूंगिया रंग की शर्ट और सफेद रंग का पाजमा पहना हुवा है। बुजुर्ग की मानसिक स्थिति कमजोर है और लम्बाई करीब 6 फ़ीट, पतला ओर रंग सांवला है। बुजुर्ग को शनिवार सुबह ही करीब 9.30-10 बजे झंवर बस स्टैंड के पास रतनगढ़ की तरफ जाने वाली बस में चढ़ते हुए देखा गया था। रफीक के भाई मोहम्मद तौफीक की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है।