May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगनगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार जेपीएस स्कूल पहुंचे व पुलवामा में भारत माता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सपूतों को नमन करते हुए क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दिनेश कुमार ने उपस्थित युवाओं व नागरिकों को राष्ट्र प्रथम की सीख दी व कहा कि आज के युवा शहीदों से प्रेरणा लेवें व अपने राष्ट्र के प्रति अपनी सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी के लिए जागरूक होकर देश के भीतर एक सैनिक की तरह कार्य करें व देश की प्रगति में सहायक बनें। स्कूल के निदेशक कुभांराम घिंटाला ने शहीदों को पुष्पाजंलि देते हुए युवाओं से शहीदों को याद कर अपने देश की माटी का मान बढ़ाने की बात कही। श्रद्धाजंलि सभा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग ने भी पुलवामा के शहीदों की प्राण आहुति को याद किया व पुष्पांजलि अर्पित की। यहां श्रद्धाजंलि सभा में महाराज विजयानंद, श्रीगोपाल राठी, विमल भाटी, थानमल भाटी, ईश्वरदत्त शर्मा, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, हंसराज जसेल, सरदाराराम, अशोक गोदारा, जयकिशन दातवानी सहित अनेक नागरिक पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में सीओ दिनेश कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।