May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाडेला में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की जान पर बन आई है। यहां मोर के पैर जाम होने से वे उड़ नहीं पा रहें है और ये मोर कुत्ते बिल्ली का शिकार बन रहें है। बाडेला के जागरूक युवक कालूराम व उनके चाचा सोहनराम ज्याणी ने कल देर शाम दो मोर देखें जो उड़ नहीं पा रहें थे। रात को उन्होंने मोरों की सुरक्षा व्यवस्था की व सुबह उन्हें दो और मोर नजर आए जो उड़ नहीं पा रहें थे। कालूराम ने गांव के पशुपालन विभाग के डॉ. आदुराम सिहाग को बुलाया और उनकी प्राथमिक चिकित्सा करवाई। कालूराम ने बताया कि उन्होंने वन विभाग सूचना की व विभाग की टीम चारों मोरो को श्रीडूंगरढ़ ले आई है और ग्रामीणों को सचेत किया की इस तरह कोई और भी मोर हो तो उन्हें सूचना देवें। आज शाम पुनः गांव में दो और मोर नजर आएं तो ग्रामीण अज्ञात बीमारी की आहट से चिंतित हो उठे है। वन विभाग की टीम उन्हें लेने रवाना हो गई है और रेंजर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण घबराएं नहीं प्रथम दृष्टया खेतों में डाले जाने वाले स्प्रै से इन मोरों के पैर जाम होने की संभावना प्रतीत हो रही है बाकी मामले की जांच की जा रही है। बता देवें नहीं उड़ पाने के कारण गांव में करीब चार से पांच मोर कुत्ते बिल्ली का शिकार बन चुके है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग की टीम उन्हें श्रीडूंगरगढ़ ले आई व मोरों की जांच की जा रही है।