






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में गांव गांव गली गली और घर घर में जय श्रीराम के नारे गुंज रहें है और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नागरिकों के भाव जुड़ रहें है। नागरिक राम के प्रति पूरे समर्पण भाव से अपना सहयोग समर्पण निधि को सौंप रहें है। जगह जगह समिति कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया जा रहा है और भाव विभोर बुजुर्ग इन्हें ढेरों आशीर्वाद भी दे रहें है। समिति के पालक भैराराम डूडी व अध्यक्ष जगदीश स्वामी सभी रामकाज में अपनी सेवाएं दे रहें सभी कार्यकर्ताओं व सहयोग देने वाले ग्रामीणों व कस्बेवासियों का आभार व्यक्त कर रहें है।
कस्बे से श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण भाव से सहयोग,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू संचालक जगदीश मूंधड़ा ने एक लाख रूपए का सहयोग दिया। आड़सर बास निवासी गोपालदास ओमप्रकाश स्वामी परिवार ने 51 हजार रूपए, छैलुसिंह रामसिंह शेखावत ने 51 हजार रूपए की राशि समिति कार्यकर्ताओं को सौंपी। धर्मचंद राधाकिशन मौसूण ने 21 हजार व राजस्थान कृषि स्टोर के बजरंग भांमू, डूंगरमल लक्ष्मीनारायण सोनी, योगीराज कंसारा, मोहनलाल गौड़ ने ग्यारह ग्यारह हजार का सहयोग दिया।
कल्याणसर पुराना, लिखमादेसर, रिड़ी, ठुकरियासर से मिला सहयोग, उदरासर गांव से आज और सहयोग मिला
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना, उदरासर, रिड़ी, ठुकरियासर, लिखमादेसर, मोमासर से ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण कि लिए अपना सहयोग दिया। कल्याण सर पुराना में संग्रहण कर्ता दानाराम महिया, तुलसीराम गुरावा, चंपदास स्वामी, जैसाराम गुरावा, भंवरलाल, मोहनराम, कोजुराम, हड़मानाराम, रेवंतराम, रामलाल, पेमाराम, बजरंग दास, लेखराम मास्टर ने ग्रामीणों से एकत्र 68 हजार 1 सौ रूपए की राशि समिति के गौरीशंकर सारस्वत व अनिल सोनी को सौंपी। गांव उदरासर से समिति को आज और सहयोग प्राप्त हुआ व अब गांव से कुल 74 हजार की राशि का संग्रहण समिति को मिल चुका है। आथुणा बास से 48 हजार 800 रूपए व अगुणा बास से 25 हजार 200 रूपए का समर्पण ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण हेतु दिया है। गांव रिड़ी में भी रामकरण तिलोकानाथ बलिहारा ने 11 हजार रूपए की राशि सौंपी। गांव रिड़ी से रामेश्वरलाल/ रामचंद्र तावनिया ने संग्रह करके 14000 रुपये व सुलतान गोपालनाथ जाखड़, गोविंदनाथ/ गोपालनाथ, दुड़नाथ/गोपालनाथ, मांगीनाथ/जिरामनाथ जाखड़, मुन्नीनाथ/ काननाथ, पदमनाथ/शेरनाथ बलिहारा, पूर्णनाथ बलिहारा, भँवरलाल/तोलाराम तावनिया ने 21 सौ 21 सौ रूपए का समर्पण सौंपा। यहां श्रीरामनाथ बलिहारा ने 31 सौ रूपए का सहयोग दिया व गांव में राशि सहयोग लेने के लिए समिति के कोषप्रमुख बलराम सिद्ध, गोविंदनाथ सिद्ध, बजरंगलाल तावनिया, बलराम सिद्ध आदि ने घर घर संपर्क कर राम मंदिर निर्माण से ग्रामीणों को जोड़ा। गांव ठुकरियासर में जीवणाराम रतनाराम सुथार ने ग्यारह हजार रूपए, व धापू देवी पत्नी रामूराम कड़वासरा ने 51 सौ रूपए का सहयोग समर्पण सौंपा। गांव लिखमादेसर में निधि संग्रहण अभियान में श्रवण नाथ ज्याणी, मनोहरी देवी पत्नी गिरधारी नाथ ने ग्यारह ग्यारह हजार रूपए तथा बजरंग लाल जोशी, रामप्रसाद तिवाड़ी ने 31 सौ रूपए की राशि सौंपी। यहां सुखराम पारीक, बक्शीराम पारीक, मदनलाल पारीक, ओंकारनाथ ज्याणी, मलूराम पारीक, तुलछीराम पारीक, बजरंगलाल पारीक, जगदीश कलवानियां ने 21 सौ, 21 सौ रूपए की राशि का समर्पण समिति सदस्यों को दिया। गांव मोमासर में रामेश्वरलाल मालाराम सुथार परिवार द्वारा 21 हजार रूपए, रमेश कुमार चौथमल संचेती परिवार ने 21 सौ रूपए का सहयोग दिया।
देखें पूरे अंचल के फोटो-







