






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। घरेलू सिलेंडर 10 दिन में 75 रुपए महंगा हो गया है और आज से उपभोक्ताओं को बढ़े हुए दाम चुकाने होंगे। रविवार को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई व 4 फरवरी को 25 रुपए बढ़ाये गए थे। घरेलू सिलेंडर अब 773 रुपए में मिलेगा वहीं कमर्शियल सिलेंडर 9 रुपए 50 पैसे सस्ता किया गया है। इससे पहले 4 फरवरी को भी कमर्शियल सिलेंडर 6 रुपए सस्ता किया गया जिससे 10 दिनों में इसकी कीमत 15.5 रुपए कम हुई है।



