






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। नेशनल हाईवे के सभी टोलों पर रात 12 बजे से केश लेन बंद कर दी गई है और अब फ़ास्ट टैग से ही वाहन गुजर सकेंगे। अगर फ़ास्ट टैग नहीं लगाया तो वाहनों को रोका नहीं जाएगा बल्कि दोगुना टोल वसूला जाएगा। बता देवें डबल टोल लेने की सुविधा फ़ास्ट टैग वाले टोल बूथों पर ही होगी। प्रदेश में नेशनल हाईवे पर रोजाना करीब 8 लाख वाहन गुजरते है और 15% में अब भी फास्टैग नहीं है।



