May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021।  कस्बे में सट्टेबाजी करते पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया व सट्टे की पर्चियां जब्त की। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर बनी प्याऊ के पीछे पर्ची सट्टा खिलवाने की सूचना मुखबिर द्वारा मिली। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसआई बीरबल राम को मौके पर भेजा गया और मौके से पर्ची सट्टा खिलवाते हुए कस्बे के मोमासर बास, वार्ड 6 के निवासी अब्दुल हमीद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से सट्टे की पर्चियां व 1100 रुपये जब्त किए है ओर मौके पर सट्टा खेल रहा व्यक्ति फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ 13 आरपीजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।