May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। दिवगंत सत्यनारायण बासनीवाल को सरदारशहर रोड बिल्डिंग मेटेरियल एसोशिएशन के सभी व्यापारियों ने आज भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। प्रजापति भवन में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव रेगर ने कहा कि एसोसिएशन की नींव रखने वाले सत्यनारायण बासनीवाल ने इस व्यापार को नए आयाम दिए और व्यापारियों का मार्गदर्शन भी किया। श्रद्धाजंलि सभा में दो मिनिट का मौन रखा गया व सभी ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उपाध्यक्ष अशोक बिहाणी, कोषाध्यक्ष पवन मोदी, मंत्री कैलाश प्रजापत व श्याम सुंदर सारस्वत ने भी बासनीवाल के साथ बिताए संस्मरण याद किए।