May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी स्कूलों में बंसत पंचमी को माँ सरस्वती का पूजन किया गया और सैंकड़ो विद्यार्थियों ने माँ से विद्या का वरदान मांगा। पीले रंग के वस्त्रों में सजे नागरिक नजर आए व घरों में भी पीले पुष्प अर्पित कर माता को भोग लगा कर दीप जलाया। कस्बे के भारती निकेतन कॉलेज, जयपुर पब्लिक स्कूल, संस्कार इनोवेटिव स्कूल, राजकीय रूपादेवी मोहता स्कूल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़, राजकीय उमावि उदरासर में समारोहों का आयोजन किया गया। कस्बे की कालूबास निवासी एकता बोहरा पुत्री महेश कुमार बोहरा को शिक्षा अधिकारी ने इन्दिरा प्रियदर्शनी व गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया। कस्बे की भारती निकेतन स्कूल की विद्यार्थी एकता ने कक्षा 10वीं में 96.67 प्रतिशत नम्बर हासिल किए थे। एकता को कस्बे के नागरिकों से बधाईयां व शुभकामनाएं मिल रही है।

रूपादेवी मोहता में गार्गी पुरस्कार का वितरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूपादेवी मोहता विद्यालय में क्षेत्र की बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ब्लाक क्षेत्र की राजकीय विद्यालयों में 12वीं कक्षा कि 150 बालिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि रूप में पूर्व उपप्रधान केशराराम गोदारा, शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र माकड़, सुबोध एवं संस्था प्रधान उमाशंकर सारण ने बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं चैक प्रदान किए। कार्यक्रम संयोजन शास्त्री मनोज सारस्वत ने किया। राउमावि में आयोजित कार्यक्रम में उपखण्ड क्षेत्र की 266 बालिकाओं को नोडल प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़, व्याख्याता मास्टर बालाराम मेघवाल, दीपक चौधरी, फातिमा डिसूजा, सोमेंद्र बैंस, अनिल गोयल, कविता जानूँ, संदीप डूडी, डॉ मनीष सैनी, राजाराम महिया, प्रदीप कौशिक, राजू शर्मा आदि ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन डॉ राधाकिशन सोनी ने किया। समारोह में सम्मानित बालिकाएँ एवं उनके अभिभावक शामिल हुए। गांव उदरासर के राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सोनी ने माँ शारदा का पूजन कर विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित कर क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन करने की बात कही। स्कूल का स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद रहें।

भारती निकेतन, जेपीएस, संस्कार इनोवेटव पब्लिक स्कूल में मनाई बसंत पंचमी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय व्यास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में माँ सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज सर ने किया व कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक ने बालिकाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने पैरो पर खड़े होने की बात कही। संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज गिरी गुसाईं व स्टॉफ प्रमुख ललिता गिरी सहित नीतु स्क्सेना, जयश्री हर्षवाल, प्रभुसिंह, अमृता गुप्ता ने सरस्वती पूजन किया। अतिथि रूप में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकाष्ठ की जिला उपाध्यक्ष विनीता सारस्वत ने दीप जला कर विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ने का संदेश दिया। मिठाईयां भोग लगा कर विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। जेपीएस स्कूल में निदेशक कुंभाराम घिटांला व स्टाफ प्रमुख चंद्रमुखी घिंटाला ने स्टाफ सहित पूजन किया व विद्यार्थियों ने माता को पीले रंग के पुष्प अर्पित किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में राजकीय विद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में माँ का पूजन कर विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज में किया गया सरस्वती पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में समारोह पूर्वक बंसन्त पंचमी मनाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका एकता को जिला शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।