May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहें अभियान में थानाधिकारी द्वारा आमजन से मुखबिरी की अपील करने के बाद कार्रवाई में तेजी आई है। सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी पुलिस ने पर्ची सट्टे के माध्यम से गरीबों की रोटी छिनने वाले सट्टेबाजों की धरपकड़ जारी रखी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मुखबिरों की सूचना पर कस्बे में अलग अलग जगहों से एएसआई बीरबलराम ढाका ने कालूबास निवासी बालाराम मेघवाल को पर्ची और 610 रुपए के साथ, हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने कालूबास निवासी लूणाराम मेघवाल को पर्ची ओर 650 रुपए के साथ, मोमासर बास निवासी नरेंद्र वाल्मीकि को पर्ची ओर 560 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। शिवराण ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।