May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2021। गांव धीरदेसर चोटियान में अपने घर के बाहर की परचून की दुकान करने वाला 30 वर्षीय युवक श्रीडूंगरगढ़ आकर लापता हो गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि युवक रामकरण जाट सोमवार को सुबह करीब 11 बजे अपनी मोटरसाईकिल लेकर श्रीडूंगरगढ़ आया था। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। युवक का फोन भी बंद आ रहा है एवं युवक द्वारा अंतिम बार बात होने पर उसने कृषि मंडी से पैसे लेकर आने की बात कही। परिजनों ने युवक को तलाश किया तो पता चला कि उसने अपनी मोटरसाईकिल घूमचक्कर पर रात करीब 10 बजे सरस डेयरी के पास खड़ी की थी। लापता युवक के छोटे भाई नानूराम ने इस संबध में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए अपने भाई को ढूंढने की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लापता युवक रामकरण जाट।