






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2021। गांव जैतासर के खेल मैदान में आयोजित श्री पंचमुखी क्रिकेट प्रतियोगिता आज फाइनल में ठुकरियासर को हरा कर इलेवन स्टार श्रीडूंगरगढ़ टीम ने जीती ली है। प्रतियोगिता के अध्यक्ष रहे गोपालदास स्वामी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि पुरस्कार स्वरूप देते हुए लगातार युवाओं को खेल से जुड़े रहने की बात कही। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मनोज मोरिया को मिला व बेस्ट गेंदबाज शाहरुख छिम्पा रहें। जैतासर के युवाओं ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को संभाला व ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में रोचक मुकाबलों का आनंद लिया।





