






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2021। किसान आंदोलन के समर्थन में श्रीडूंगरगढ़ में मालगाड़ी रोकने के साथ ही सूचना मिली है कि यहां आने वाली दो सवारी गाड़ियों को पीछे रोक दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने बताया कि सिकंदराबाद से हिसार चलने वाली गाड़ी जो श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 2.15 पर पहुंचती है को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। तथा सरायरोहिल्ला से बीकानेर ट्रेन श्रीडूंगरगढ़ 2.50 पर पहुंचती है इसे सादुलपुर रोका गया है। बता देवें जगह जगह किसान आंदोलन के समर्थन में आज रेल रोको अभियान चल रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इस बात का ध्यान रखते हुए विभाग ऐसे स्टेशन जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हो वहां सवारी गाड़ियों को रोका जा रहा है। अब गाड़ियां 4 बजे बाद रवाना होकर गंतव्य तक पहुंचेगी। बता देवें कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान सभा के आव्हान पर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी को रोका गया था।



