






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज एक बाईक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल कि है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पाबूसर रतनगढ निवासी अशोक कुमार पुत्र श्रवणकुमार जाट को हेड कांन्सेटबल सेवाराम की टीम ने चुरू से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हाई स्कूल रोड पर स्थित एक दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी कर ये युवक फरार हुआ था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर बाईक भी बरामद कर ली है। वहीं बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल के परिसर से दिन दहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हुए एक आरोपी की पुलिस को तलाश है। कॉन्स्टेबल पुनित कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर की सीसीटीवी फुटेज से निकले फोटो को साफ करवा कर सभी जगह भेज दिया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस युवक के नजर आने पर या किसी नागरिक की पहचान में होने पर पुलिस को सूचित करें। आप मोबाइल नम्बर 9667596487 पर कॉल कर सूचना दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।





