






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2021। 20 फरवरी शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस के कर्णधार मंगलाराम गोदारा गांव तोलियासर से श्रीडूंगरगढ़ तक किसान सम्मान यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस आई.टी. सेल के प्रहलाद सोनी ने बताया कि कल सुबह 10 बजे क्षेत्र के तोलियासर से सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में किसान सम्मान यात्रा निकालेंगे व केंन्द्र सरकार के काले कानूनों का विरोध करेंगे। सोनी ने बताया कि इस आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रधान, नगरपालिका के पार्षद, पंचायत समिति सदस्य व कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। बता देवें की 20 फरवरी को ही कोलायत में गहलोत सरकार के मंत्री भंवरसिंह भाटी भी पैदल मार्च निकालेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पदयात्राओं का आयोजन कर रही है।



