






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2021। भगवा शक्ति परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह त्यागी ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मांगीलाल नाई को राष्ट्र उप महानायक पद की जिम्मेदारी सौंपी है। त्यागी ने कहा कि केन्द्रीय संचालन समिति में ये दायित्व धर्म व संस्कृति के प्रति निष्ठा से कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। मांगीलाल के राष्ट्र व धर्म के प्रति कार्यों को देखते हुए ये पदभार उन्हें सौंपा गया है। वर्चुअल बैठक में कार्यभार सौंपने के साथ ही संगठन के महानायक अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय विस्तारक पंकज शर्मा ने मांगीलाल को बधाई देते हुए संगठन की रीति नीति जन जन तक पहुंचाने की बात कही। मांगीलाल ने पूरे समर्पण के साथ संगठन में सेवाएं देने का संकल्प लिया। बता देवें श्रीडूंगरगढ के वार्ड 26 निवासी मांगीलाल नाई सामाजिक संगठन भगवा फोर्स के प्रदेश प्रभारी के पद पर भी कार्यरत है व विभिन्न संगठनों से जुड़ कर अपनी सेवाएं धर्महित में दे रहें है।



