May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2021। कलयुग में अपनी ही जन्मदात्री को शराब के नशे में एक कपूत ने इतना परेशान किया कि मां को थाने में शरण लेनी पड़ी। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियांन का 31 वर्षीय युवक हनुमानराम पुत्र चन्द्राराम जाट की मां ने थाने में शिकायत की। युवक की माता ने थानाधिकारी वेदपाल शिवराण को सिसकियों के साथ बताया कि उसका बेटा शराब पीकर उससे मारपीट करता है और पूरे गांव में उत्पात मचाता है जिससे पूरा गांव परेशान है। शिवराण ने माता को ढांढस बंधाया व तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को समझाईश के लिए थाने बुलाया। थाने में ही युवक ने गाली गलौज प्रारंभ कर दी तो शिवराण ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।