May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सट्टेबाजी की शिकायतों से परेशान पुलिस लगातार सट्टेबाजों को धर दबोच रहीं है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हैड कांस्टेबल आवड़दान ने कार्रवाई करते हुए कालू रोड तिराहे से मोमासर बास निवासी राकेश सिद्ध को गिरफ्तार लिया है। आरोपी से 600 रुपए नगद व सट्टे की पर्चियां भी जब्त की गई है।