May 20, 2026
WhatsApp-Image-2021-02-21-at-10.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में शनिवार शाम को मेघाराम जाट के खो जाने की गुमशुदगी थाने में दर्ज हुई और मेघाराम को 12 घंटे से पहले ही हेडकांस्टेबल सेवाराम ने ढूंढ निकाला। सेवाराम ने सक्रियता के साथ तुरंत उसे ट्रेश करने के प्रयास प्रारंभ किए और घुमचक्कर से दस्तयाब किया। मेघाराम को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तो परिजनों ने सेवाराम का आभार प्रकट किया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव जैसलसर निवासी मेघाराम जाट 17 फरवरी को शाम 7.30 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। जिसे देर रात श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर के कुछ दूर आगे से टीम सेवाराम ने ढूंढ लिया व गाड़ी में बिठा कर थाने ले आए थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेडकांस्टेबल सेवाराम ने तुरन्त एक्शन लिया व मेघाराम को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया।