May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वाहन चोरों का धमाल लगातार जारी है। यहां पहले चोरी हुए वाहनों का पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है वहीं सोमवार रात को आड़सर बास में अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी बाईक चुरा ली। गनीमत रही कि चोरों से बाईक स्टार्ट नहीं हो पाई एवं चोरों ने कई दूर तक बाईक को घसीटने के बाद उसे वहीं फेंक कर चले गए। आड़सर बास में गौरव पथ के पास निवासी दयाशंकर प्रजापत के पास डिस्कवर बाईक थी एवं वह हमेशा की तरह सोमवार रात्रि को भी अपनी बाईक गली में खड़ी कर घर में सो गया था। सुबह उठा तो वहां बाईक नहीं मिली। इस पर बाईक चोरी का अंदेशा लगाते हुए थाने फोन कर सूचना भी दी एवं पुलिस ने कागजात लेकर थाने पहुंचने को कहा। इसी दौरान बाईक की तलाश में जुटे परिजनों को उनके घर से ही करीब 6 गली दूर आंखों के अस्पताल से आगे गली में एक अज्ञात बाईक देर रात से खड़े होने की सूचना मिली। इस पर दयाशंकर एवं परिजन वहां गए तो उन्हें अपनी बाईक मिल गई। बाईक मिलने से राहत की सांस तो प्रजापत परिवार ने ले ली है लेकिन कस्बे में लगातार हो रहे वाहन चोरियों से लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस प्रशासन ने भी इस संबध में बार बार लोगों से अपील कर अपनी गाड़ियों को सुरक्षित खड़े करने की बात कही है, पुलिस सीसीटीवी कैमरे लगवाने व जागरूक रहने को कह रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरो ने बाइक चुराने की नाकाम कोशिश के बाद बाइक के आगे का टायर नाली में फंसा कर भाग गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक चुराई नहीं गई तो बाइक के प्लग निकाल कर ले गए चोर।