May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2021। क्षेत्र के गांव कुंतासर में एक निर्माणाधीन मकान कार्य के दौरान मलबा पड़ौसी के घर के पास डालने से नाराज पड़ौसी ने लाठियों से एक वृद्ध को पीट दिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव कुंतासर में भंवरलाल जाट के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है एवं बुधवार को उन्होंने अपने पड़ौसी रामप्रताप के घर के पास पुराने मकान का मलबा डाल दिया। इससे नाराज होकर रामप्रताप ने उसे घर से बाहर बुलाया और लाठियों से उसके साथ मारपीट की। शोर सुन कर भंवरलाल का पुत्र बाहर आया एवं उसने उसे छुड़वाया। इस संबध में भंवरलाल के पुत्र मूलाराम ने आरोपी रामप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।