






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्रीडूंगरगढ़ बॉर्डर के अंतिम स्थान पर स्थित गांव धनेरू के बेसलाव तालाब पर शनिवार सुबह 10.30 बजे किसान सम्मेलन में भाग लेने आ रहें है। सभास्थल पर स्थित श्रीगंगाराम मंदिर के दाहिने ओर हेलीपैड बनाया जा रहा है जहां मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरेंगे,मन्दिर के सामने ही सभा स्थल है व मंदिर के पीछे से ग्रेवल सड़क बनाई जा रही है जिससे सीएम गहलोत गाड़ी द्वारा मंच तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पैदल मंच तक आए तो मन्दिर के दाहिने दरवाजे से आते हुए सामने के गेट से निकल कर मंच तक पहुंच सकेंगे। बीकानेर व चूरू जिले की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी व दोनों जिलों का प्रशासन सभा की अन्य व्यवस्थायें संभाल रहे है। श्रीडूंगरगढ़ का पूरा प्रशासनिक अमला आज सभास्थल पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने सीएम दौरे का ड्राफ्ट बनाया। दोनों जिलों के कांग्रेसी नेता भी तैयारियां करने में जुटें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम भी आज मौके पर पहुंची व दर्शकों व पाठकों के लिए सभास्थल का लाइव वीडियो भी बनाया। जरूर देखें कि श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व सुजानगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सविता राठी ने मुख्यमंत्री की यात्रा के बारे में टाइम्स से क्या चर्चा की। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित आस पास की खास खबरों से जुड़ने के लिए टाइम्स के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।



