August 30, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट पर उतारू एक युवक को पुलिस ने हवालात की हवा खिला दी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के आडसर बास के पुराने वार्ड 26 का निवासी कानाराम उर्फ जगदीश पुत्र कैलाश भार्गव शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ रहा था और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस पर आरोपी ओर ज्यादा उत्तेजित हो गया और पत्नी से मारपीट पर उतारू हो गया। ऐसे में पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।