May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सलाय में बुधवार देर रात को जम कर हंगामा एवं शोर शराबा हुआ। इस हंगामे के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव रिड़ी का निवासी युवक हंसराज जाट शराब के नशे में हॉस्पिटल पहुँचा ओर यहां तैनात स्टाफ के साथ गाली गलौच करते हुए झगड़े पर उतारू हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले आई।