May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 फरवरी 2021। बुधवार को बजट भाषण में क्षेत्र के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ में होगें। श्रीडूंगरगढ़-सुजानगढ़ तहसील के बार्डर पर स्थित बाबा गंगापुरी के मंदिर, किलाणिया ढाणी में स्थित मैदान में मुख्यमंत्री की मौजुदगी में किसान सम्मेलन 27 फरवरी को सुबह 10.30 बजे आयोजित होना है। बार्डर पर कार्यक्रम होने के लिए दोनो जिलों का प्रशासनिक अमला सभास्थल पर पहुंच गया है एवं तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है। मौके पर बीकानेर कलेक्टर नमित मेहता, एसपी प्रीति चंद्रा, चूरू कलेक्टर सांवरमल, चूरू एसपी नारायण टोगस की अगुवाई में दोनो जिलों के बडी संख्या में अधिकारी मौजुद है। वहीं दुसरी और सम्मेलन की तैयारियों के लिए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेसी नेता राजेन्द्र मूंड, डूंगरराम गेदर आदि कांग्रेसी नेता भी पहुंचे हुए है। जो कि अधिकारियों को आयोजन की रूपरेखा के बारे में बता रहे है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में जुट गए है एवं किसान सम्मेलन में अधिकाधिक भीड़ एकत्र करने के साथ साथ मौके की तैयारियों में भी लगे हुए है। विदित रहे कि बार्डर इलाका होने के कारण यहां सुजानगढ, नागौर, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ चारों क्षेत्रों के किसान पहुंच पाएगें। मौके पर टेंट लगाने, मंच बनाने आदि कार्य भी शुरू हो गए है।