May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2021। एसएफआई के छात्र नेताओं ने आज संगठन से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए गांव तोलियासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अभियान प्रारम्भ किया और विद्यार्थियों को संघठन से जोड़ा। विद्यार्थियों को छात्र हितों के लिए जागरूक करते हुए जिला उपाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को शिक्षा व काम की उपलब्धता उनका हक है। ज्याणी के साथ पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, विजयपाल भूंवाल उपस्थित रहें। इन्होंने विद्यार्थियों को दिनोंदिन फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने, श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में सभी संकाय खोलने, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, विद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस, खेल सुविधाओं की मांग को लेकर जागरूक किया अपने हकों के लिए खड़ा होने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर के राजकीय विद्यालय पहुंच कर छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी हितों के प्रति जागरूक किया।