May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2021। वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान संघ के देहात जिलाध्यक्ष पूर्णमल स्वामी ने बीकानेर जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद पर गुलाबसिंह लूणकरणसर, मुकेश स्वामी बेलासर, विजयराज स्वामी श्रीडूंगरगढ़, गिरधारी लाल नाई श्रीडूंगरगढ़, राजाराम गोदारा बिझांसर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महामंत्री पद पर लक्ष्मीनारायण ओझा अजुर्नसर, मनोज दर्जी श्रीडूंगरगढ़, जिला मंत्री पद पर कन्हैयालाल स्वामी श्रीडूंगरगढ़, अनिल वासवानी श्रीडूंगरगढ़, दिलीप सिंह राठौड़ लूणकरनसर, किशनसिंह लूणकरणसर, राकेश जाट ठुकरियासर तथा कोषाध्यक्ष बनवारीलाल माली श्रीडूंगरगढ़ को बनाया गया है। स्वामी ने संघ की रीति नीति से नागरिकों को जोड़ने की बात कहते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी।