May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ की महिलाओं के लिए विशेष आयोजन “RAINBOW” करणी हेरिटेज और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और करणी हेरिटेज लेकर आया है क्षेत्र की युवतियों व महिलाओं के लिए करणी हेरिटेज के भव्य हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें “मिस श्रीडूंगरगढ़” और “मिसेज श्रीडूंगरगढ़” का स्पेशल इवेंट होगा। इस विशेष आयोजन में कई मनोरंजनपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं और इवेंट्स का आयोजन दोपहर 11 बजे से शाम को 4 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी महिलाओं को पंजीयन करवाना आवश्यक होगा तथा उपस्थित सभी दर्शकों में से भी बेस्ट स्माइल, बेस्ट हेयर स्टाइल, ग्लोरी ऑफ इवेंट, बेस्ट ड्रेस आदि अवार्ड भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में “मिस श्रीडूंगरगढ़” और “मिसेज श्रीडूंगरगढ़” का चयन तीन राउंड के माध्यम से होगा और दोनों सौंदर्य प्रतियोगिताओं के प्रथम तीन तीन विजेताओं सहित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पूरी जानकारी देखें व अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeRN5q0G6fNsMH50CMXgSbkSiOKeXBHHiF30GYRAA0ZVkwBgQ/viewform?usp=sf_link