May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आड़सर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में माहेश्वरी महिला समिति द्वारा दोपहर 3 बजे फाग महोत्सव मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष भारती डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज की महिला समिति की जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री सहित कई पदाधिकारी भाग लेंगे। महोत्सव में समाज के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे तथा माहेश्वरी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में चंग के साथ फाग प्रस्तुतियां दी जाएगी व फूलों से फाग खेला जाएगा।