August 30, 2026
vyapar

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2021। कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष और बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री श्याम सुंदर पारीक के पिता पूर्णाराम पारीक के देहांत के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की है। कृषि मंडी श्रीडूंगरगढ़ आज दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी तथा बाजार व्यापार मंडल ने दोपहर 2 बजे बाद बाजार बंद रखने की घोषणा की है। बता देवें की पारीक के पिता की अंतिम यात्रा 3 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी।