May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2021। रूट विवाद को लेकर दो बस ऑपरेटर भिड़ गए और सवारियों से भरी बस में मारपीट की। आज सुबह 8 बजे नानूदेवी स्कूल से कुछ आगे ही आरोपियों ने चलती बस को रूकवाया व कंडेक्टर से मारपीट कर दस हजार रूपए छीन लेने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मनीष पुत्र मांगीलाल निवासी सेरूणा ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बस सरदारशहर से बीकानेर चलती है व सुजानगढ़ से बीकानरे चलने वाली बस में सुरज पुत्र राधेश्याम नाई निवासी श्रीडूंगरगढ़ चलता है। दोनों बसों के घूमचक्कर पहुंचने के समय को लेकर मंगलवार को सेरूणा बस स्टेण्ड पर विवाद हुआ। उसी विवाद के चलते आज सुबह जब मनीष बस लेकर सरदारशहर के लिए श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर से निकला तो सुबह 8 बजे नानूदेवी स्कूल से थोड़ा आगे रोड पर ही सुरज पांच सात लड़कों के साथ हाथ में लाठी व सरिए लिए खड़ा था। मनीष ने बताया कि आरोपियों ने मेरे सर पर लाठी से पांच छ वार किए व जेब से दस हजार रूपए छीन लिए। मनीष ने मामला दर्ज करवाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।