






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी हेरिटेज द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम RAINBOW-2021 में मिस श्रीडूंगरगढ़ का खिताब आकांक्षा भोजक तथा मिसेज श्रीडूंगरगढ़ का खिताब मिला संजु सोनी ने जिता। समारोह में मिस श्रीडूंगरगढ़ में रनरअप रही सुरभि भोजक, सेंकड रनरअप पूजा भुतड़ा रही। मिसेज श्रीडूंगरगढ़ में रनरअप रही कविता सोनी, सेंकड रनरअप कविता गोड़ रहीं। बेस्ट ड्रेस का अवार्ड मिला श्वेता चौहान को, बेस्ट स्माइल दुर्गा स्वामी, ग्लोरी ऑफ द इंवेट मिसेज वैशाली को मिला तथा चार्मिंग ऑफ द इवेंट, बेस्ट हेयर स्टाइल का अवार्ड भी दिया गया। सभी विजेताओं को श्रीकरणी हेरिटेज की ओर से अयोध्या सोनी ने सम्मानित किया गया व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से मोंमेटो दिया गया। वहीं विजेताओं को स्टायलरलॉन ब्यूटी पार्लर की संचालक लवी मोरवानी ने फ्री हेयर स्टाइल और फ्री क्लीन अप करवाने के कार्ड दिए। सभी विजेताओं को प्रतियोगिता में जज रहें सुरेन्द्र राठोड़, रूचिका बागड़ी, सुरभि भटनागर ने क्राउन पहनाएं गए व कार्यक्रम की अध्यक्ष रही प्रिती शर्मा ने उन्हें बेज पहनाएं। श्रीडूंगरगढ़ की प्रथम अभिनेत्री जयश्री मोदी ने ज्यूरी टीम का आभार व्यक्त किया।













