






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2021। कस्बे के श्रीऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ की सेवा समिति का निरंतर जारी जल सेवा अभियान 2021 का आगाज आचार्य रविशंकर दाधीच व 25 शिष्यों के मंत्रोच्चार के साथ किया गया। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने बताया की सेवा समिति द्वारा पिकअप वाहन से रेगिस्तान के दूरदराज इलाको में वन्य जीवों व गौवंश एवं पक्षियों और जनमानस के लिए गर्मी के दौरान इस बार 1.5 करोड़ लीटर पानी टेंकरों के माध्यम से पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इसके अतिरिक्त समिति बृहद स्तर पर पालसिये वितरण, खेळ का निर्माण, चबूतरों का निर्माण, जनमानस हेतु मटकी स्टैंड का निर्माण करवाएगी। कार्यक्रम में सुख सागर सेवा ट्रस्ट के इन्द्रचंद तापड़िया, रूपचंद सोनी व सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।




