






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2021। होली का त्योहार और शिवरात्रि के महापर्व पर श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने शिव भक्तों के लिए “होली खेले केदारा..” डीजे सॉन्ग रिलीज किया है। आज शाम 7 बजे संतोष सागर महाराज ने भजन को लॉन्च किया और गीत को लेकर संगीतप्रेमियों में उत्साह नजर आ रहा है। गीत के गायक दीपक पांडिया, अनील पुरोहित, हनुमान कुदाल व प्रेम पारीक है। गीत में एडिटिंग का कार्य पारीक डिजिटल स्टूडियो के रणजीत पारीक ने किया और गीत के निर्माण में सहयोग बीकानेर के जीवन रक्षा अस्पताल के डॉ. विकास पारीक, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, उत्सव फिटनेस, जैन स्टोर का सहयोग रहा।




