






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा गत 6 मार्च को प्रकाशित की गई क्षेत्र में चोरी की बाईकों का गोदाम मिलने की खबर के संबंध में पांच दिनों बाद बीकानेर पुलिस ने प्रेसवार्ता रख कर पूरे जिले में चोरी की 70 मोटरसाईकिलें बरामद होने का खुलासा किया है। बीकानेर सदर सीओ पवन कुमार भदौरिया ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों रूबरू होते हुए चार चोरों के माध्यम से 70 मोटरसाईकिलें बरामद किए जाने की एवं यह संख्या 150 तक जाने की संभावना बताई है। विदित रहे कि पूरे जिले में लगातार बाईक चोरी का आंकड़ा बढ़ रहा था एवं ऐसे में जिला पुलिस अधिक्षक ने विशेष टीम का गठन किया था। इस विशेष टीम ने बीकानेर शहर व आसपास के गांवों में मोटरसाइकिलें चोरी के आदतन अपराधियों व उनसे जुड़े संदिग्ध लोगों व उनके ठिकानों से सूचना जुटाई तथा बीकानेर शहर के आदतन अपराधियों के बारे में सूचना प्राप्त कर डाटा तैयार किया गया। तकनीकी विश्लेषण कर चोरी के आरोपी मुखराम उर्फ मुखिया, राजकुमार उर्फ राजिया, राहुल जोशी व देव चांवरिया को चिन्हित कर दस्तयाब किया व गहनता से पूछताछ की गई। जिसमें मुल्जिमों ने बीकानेर जिले में अलग-अलग जगहों पर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।
श्रीडूंगरगढ़ में चोरी के गोदाम सहित पूरे जिले में यहां मिली चोरी की गई बाईकें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव आडसर में लूणकरणसर निवासी राहुल जोशी पुत्र नरेन्द्र कुमार ने चोरी की 15 मोटरसाइकिले रखी थी। जिसे पुलिस ने गत 6 मार्च को ही बरामद कर लिया था। इसी प्रकार वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी आरोपी राजकुमार उर्फ राजु पुत्र जैसाराम से चोरी की 19 मोटरसाइकिलें बरामद की। बांद्रा बास निवासी आरोपी देव चांवरिया पुत्र शंकरलाल से चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद की तथा नौरंगदेसर व हाल तिलकनगर निवासी आरोपी मुखराम उर्फ मुखिया पुत्र धानाराम से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की।
जानें आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपी मुखराम उर्फ मुखिया के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में कुल 32 मुकदमें दर्ज है। आरोपी राजकुमार उर्फ राजिया के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं के कुल 40 मुकदमें है। देव चांवरिया के विरुद्ध पुलिस थाना कोटगेट में एक मुकदमा दर्ज है वहीं मुल्जिम राहुल जोशी के विरुद्ध विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में कुल दो मुकदमें दर्ज है।
आरोपियों को पकडऩे व बाइक बरादमी में इस टीम का रहा योगदान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम में एएसआई रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल कानदान सांदु, अब्दुल सतार, महावीर सिंह, दीपक यादव साईबर सेल, ओमप्रकाश, कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह, वासुदेव, योगेन्द्र, दलीप सिंह, पुनमचंद शामिल थे। जिनकी सहायता हैड कांस्टेबल साहबराम, लक्ष्मण नेहरा, श्रवणराम, गोपालराम व पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह, अमृलाल, पुरुषोतम, कांस्टेबल वेदप्रकाश व विनोद का रहा।





