






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। एनसीसी की 7वीं राज बटालियन के कैडेट्स आज सुबह वर्दी में श्रीडूंगरगढ़ गाँधी पार्क पहुंचे और पार्क की साफ सफाई की। कैडेट्स ने शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। भारती निकेतन महाविद्यालय के इन कैडेट्स का हौसला बढ़ाने उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी गांधी पार्क आई और कैडेट्स को समाज सेवा की प्रेरणा दी। चौधरी ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा किए व देश के प्रति निष्ठा का भाव रखने की बात कही। विद्यालय के संचालक ओमप्रकाश स्वामी तथा भारती निकेतन महाविद्यालय के सहायक आचार्य ओमप्रकाश राजपुरोहित ने उपखंड अधिकारी का आभार व्यक्त किया। यहां महेन्द्र सिंह, निखिल दुबे सहित विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहें। बटालियन में बालक व बालिका कैडेट्स को वर्दी में देखकर एकबारगी पार्क के आस पास कौतूहल का माहौल बन गया। बटालियन के श्योपत सिंह गोदारा ने बताया कि पहली बार श्रीडूंगरगढ़ में 7वीं राज ने बटालियन की स्थापना की जिसकी सभी गतिविधियों में है कैडेट्स उत्साह पूर्वक भाग लेते है।









