






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2021। बेरोजगार युवक व युवतियां व्हाट्सएप पर फेल रहें एक भ्रामक प्रचार के झांसे में आ रहें है जिसमें 1000 से 2000 रुपए प्रतिदिन कमाने के नाम पर बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रमुख सरकारी एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने एक ट्वीट करते हुए इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं कि है।
ये करें तैयारी, शीघ्र होगी भर्ती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान में चिकित्सा विभाग ने फार्मासिस्ट भर्ती के पदों में इजाफा करते हुए अब भर्ती 1736 की बजाय 4105 पदों पर होने की सूचना दी है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता देवें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगस्त 2018 में आवेदन मांगे थे।
पटवारी भर्ती शीघ्र होगी पूरी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पटवारी भर्ती परीक्षा के सवाल पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को सदन में बताया कि 2020 में पटवारी के 4421 पदों के लिए निकाली गई भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।




