






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2021। लगातार महंगाई बढ़ रही है और आम आदमी बढ़ती कीमतों के बीच घर के बिगड़े बजट के कारण इस कठिन दौर से जूझ रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों के बाद घी, तेल, दूध, चायपत्ती तक सबकी कीमत बढ़ने से घर का बजट गड़बड़ा रहा है। एक महीने में गैस सिलेंडर 707 रुपये से बढ़कर 832 रुपए हो गया है व अगले सप्ताह तक सिलेंडर के दाम 25 रुपए फिर बढ़ सकते है। यानी सिलेंडर 857 रुपए का हो सकता है। बता देवें सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सरकार पहले ही लगभग खत्म कर चुकी है। इन भारी संघर्षों के आमजन अगले झटके के लिए तैयार रहें क्योंकि ट्रक ऑपरेटर फिर किराया बढ़ाएंगे व सब्जी-किराना और महंगा हो जाएगा। आगामी 10 दिन में 30 फीसदी तक माल भाड़ा महंगा हो सकता है तथा इसका सीधा प्रभाव सब्जियों, फ्रूट, खाद्य पदार्थों पर पड़ेगा जिससे आमजन प्रभावित होंगे।




