May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना एंट्री रोकने के लिए उपखंड अधिकारी ने दिया ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2021। गत वर्ष कोरोना का लॉक डाउन भले ही मजाक बन रहा हो परन्तु कोरोना फिर से प्रवेश की जगह ही तलाश रहा है। राज्य में दूसरी लहर तेजी से फेल रही है और इसे रोकने के प्रयास में सरकार के आदेशों की पालना अधिकारी करवा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में प्रवेश से पहले नेशनल हाइवे पर कितासर गांव के पास में प्रसाशन द्वारा चेक पोस्ट आज बनाई जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने शुक्रवार को चेक पोस्ट पर कार्मिक नियुक्त कर दिए हैं। इस चेक पोस्ट पर तीन शिफ्ट में राउमावि कितासर के शिक्षकों को नियुक्त किया गया और उनको चेक पोस्ट पर आने वाले सभी का नागरिकों का पंजीकरण करने, बाहरी राज्यो से आने वाले लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इनके साथ ही तीन पारियों में चिकित्सा कार्मिक, आयुर्वेद कार्मिक, पुलिस जाप्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। चेक पोस्ट पर छाया पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी पंचायत समिति को दी गई है।