






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका से एक बड़ी राजनेतिक खबर निकल कर आ रही है। जिसमे जिले में प्रसाशनिक नजरिये से सबसे महत्वपूर्ण समिति जिला आयोजना समिति के चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा ने पार्षद अरुण पारीक को अपना प्रत्याशी बनाया है। विदित रहे कि यह महत्वपूर्ण पद है और इस पद के माध्यम से पालिका प्रतिनिधि सीधा जिला प्रसाशन के सम्पर्क में रहता है। इसी महत्व के कारण क्षेत्र से गत जिला आयोजना समिति सदस्य पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने अपने पौत्र आशीष जाड़ीवाल को बनवाया गया था। सोमवार को जिला आयोजना समिति के चुनाव जिला परिषद बीकानेर में आयोजित होने हैं। इस समिति में जिला परिषद से 13 ग्रामीण सदस्य तथा नगर निगम बीकानेर से 4, नगर पालिका नोखा, नगरपालिका देशनोक एवं नगरपालिका श्री डूंगरगढ़ से 1-1 शहरी सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। मतदान के माध्यम से सदस्य चुने जाएंगे और इस संबंध में भाजपा की बैठक रविवार को बीकानेर में आयोजित हुई और सर्वसम्मति से भाजपा प्रत्याशी तय हुए हैं। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि पार्टी की ओर से नगर निगम बीकानेर से सुधा आचार्य, पुनीत शर्मा, हसन अली टाक, राजेश कच्छावा को, नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ से अरुण पारीक को, नगरपालिका नोखा से आरती संचेती को, नगर पालिका देशनोक से नथमल सुराणा को भाजपा की तरफ से प्रत्याशी बनाया गया है।मतदान करने के लिए सोमवार को सभी पार्षद बीकानेर जाएंगे।




