






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत कुछ समय मे बने और अभी भी बन रहे भव्य मंदिर क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक विशेष पहचान दिला रहे हैं। इसी क्रम में अब एक ओर ऐतिहासिक निर्माण होने जा रहा है गांव ठुकरियासर स्थित सरसजी महाराज के मंदिर में। श्रीसरस मन्दिर ठुकरियासर के गुबंद पर 51 फिट ऊंचा मुकट बनाया जाएगा जो कि किसी भी धार्मिक स्थान पर बने हुए निर्माण में अनूठा होगा। इसके निर्माण में सरस महाराज मन्दिर निर्माण समिति व सरस् सेना जुटी हुई है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कस्बे के प्रमुख मंदिरों सहित श्रीसरस जी मन्दिर, पूनरासर में अंजनी माता मंदिर, मुख्य पूनरासर बाबा धाम, वीर बिग्गाजी का बिग्गा में धड़ देवली ओर रिड़ी में शीश देवली धाम,
लिखमादेसर में हँसोजी धाम, तोलियासर, लखासर, बिग्गा में भैरुनाथ के प्रसिद्ध मंदिर, आडसर माताजी, सेरूणा माताजी मन्दिर, श्री डूंगरगढ़ का तेजाजी मन्दिर आदि में हर वर्ष लाखो लोग कई राज्यों से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र मे धर्मिक यात्रा पर आते है।




