






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का पावन भैरूजी धाम तोलियासर में आज समाजहित ओर धर्महित में अधिकतम सेवा लाभ लेने की होड़ देखी जा रही है। गांव में संत तुलछाराम जी महाराज के सानिध्य में गांव के ही ठाकुरजी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के लिए ग्रामिल श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। राजपुरोहित समाज के गादीपति ब्रह्मधाम आसोतरा के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 संत तुलछाराम जी महाराज की प्रेरणा से आज पूरा गांव एक जाजम पर बैठा है और सामूहिक सोच के साथ गांव और समाज के विकास पर चिन्तन कर रहा है। इस मौके पर प्रवचन देते हुए संत तुलछाराम महाराज ने दान की महिमा बताई और समाज की एकजुटता पर बल दिया। महाराज ने कहा कि सही रास्ते पर सतत विकास करने वाला समाज ही उन्नति करता है और अब समय आ गया है कि राजपुरोहित समाज भी एकजुटता के साथ विकास करें। अभी चल रहे कार्यक्रम के पश्चात शाम को भी कार्यक्रम जारी रहेगा और दो बारी में बोली लगा कर श्रद्धालु मंदिर में विभिन्न सेवा करने, निर्माण में भागीदारी निभाने का मौका प्राप्त कर सकेंगे।





